कलेक्टर द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का अवलोकन फिनिशिंग कार्य पूर्ण कर हैंडओवर की प्रक्रिया करें-डीएम

0
150
Spread the love

श्योपुर, 01 फरवरी 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आज नागदा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का अवलोकन कर निर्माण एजेन्सी ब्रिज एण्ड रूफ के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा इस दौरान मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन अकादमिक, मेडिकल, प्रशासनिक, रेजिडेंशियल ब्लॉक तथा हॉस्टलस के भवनो का अवलोकन किया गया। उन्होने निर्देश दिये कि फिनिशिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाये तथा अतिरिक्त संसाधन लगाकर शीघ्रता से कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। मेडिकल कॉलेज की बाउन्ड्री का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, शेष बचे कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उन्होने मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से शुरू किये जाने के लिए सभी प्रक्रियाएं तीव्र गति से कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी डॉ अंजना निरंजन को निर्देशित किया गया। नर्सिग कॉलेज के लिए कैम्पस के बाहर अलग से 5 हेक्टयर भूमि की आवश्यकता के लिए पोर्टल पर आवेदन करने के निर्देश भी दिये गये।
निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फिनिशिंग और ग्राउंडस रोड, लाईट, पेबर ब्लॉक का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि नागदा में 258 करोड रूपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए पूर्व में 10 हेक्टयर भूमि उपलब्ध कराई गई थी। इसके उपरांत 5 हेक्टयर भूमि का आवंटन अलग से किया गया है। इस प्रकार कुल 15 हेक्टयर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है।

इस अवसर पर प्रभारी एसडीएम संजय जैन, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य, नोडल अधिकारी मेडिकल कॉलेज डॉ अंजना निरंजन, तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण लालजीराम मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल गर्ग, डीपीसी डॉ पीएस गोयल सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं मेडिकल कॉलेज की फेकल्टी के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here