कराहल में तीन फर्मो से लिये नमूने विशेष अभियान के तहत कार्यवाही जारी

0
205
Spread the love

श्योपुर, 22 फरवरी 2024
संभागायुक्त  दीपक सिंह द्वारा चंबल एवं ग्वालियर संभाग में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग द्वारा आज कराहल में तीन फर्मो से विभिन्न खाद्य पदार्थो के 07 सेम्पल लिये गये।
फूड सेफ्टी आफिसर  धमेन्द्र जैन ने बताया कि बालाजी किराना स्टोर मैन बाजार कराहल से नोवा घी, धोलपुर फ्रेश घी एवं बेसन, एसआरएच फूड इस्ड्रस्टिज पनवाडा कराहल से बेसन, आटा एवं सरसो तेल तथा मालव महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी सिलपुरी कराहल से मिश्रित दूध के सेम्पल लिये गये है। सभी सेम्पलो को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here