मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम 26 को कलेक्टर की अध्यक्षता में तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

0
173
Spread the love

श्योपुर, 22 फरवरी 2024
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम सेंसईपुरा में 26 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
प्रभारी कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने बैठक के दौरान निर्देश दिये कि जिन विभागो के विकास एवं निर्माण कार्य के लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है, वे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ के वितरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि हेलीपेड स्थल, बैठक स्थल एवं कार्यक्रम स्थल पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जायें। इसके साथ ही बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 फरवरी को सेंसईपुरा में चीता सफारी कम इन्टरप्रिटेशन सेंटर कम टूरिस्ट फेसिलिटेशन का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागो के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही चीता मित्रों को साईकिल एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन,  वायएस तोमर,  अभिषेक मिश्रा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here