जून में होगी CEE परीक्षा, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
श्योपुर दिनांक: 22 मार्च 2026
श्योपुर। YouthOpportunity भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की विस्तृत अधिसूचना सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन पदों पर होगी भर्ती
IndianArmy अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (10वीं व 8वीं पास), महिला सेना पुलिस, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जून में होगी ऑनलाइन परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
पात्रता: उम्र और योग्यता तय
AgniveerBharti2026 अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का 10वीं/मैट्रिक पास होना जरूरी है, जिसमें न्यूनतम 45% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक अनिवार्य हैं। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पदानुसार आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी और फायदे भी आकर्षक
ArmyRecruitmenthttp://ArmyRecruitment अग्निवीरों को पहले वर्ष करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40 हजार रुपये तक पहुंचेगा। इसके अलावा जोखिम भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चार साल की सेवा पूरी होने पर करीब 6.92 लाख रुपये का पैकेज और लगभग 11.71 लाख रुपये की सेवा निधि (ब्याज सहित) प्रदान की जाएगी।
युवाओं के लिए यह देशसेवा के साथ करियर बनाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।
