दिनांक: 19 मार्च 2026 | श्योपुर
Vikramotsav सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन ने बांधा समा
श्योपुर दिनांक: 19 मार्च 2026
श्योपुर। CrimeNationalNews श्योपुर में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार नगरपालिका मैरिज गार्डन में ब्रह्म ध्वज पूजन के साथ भव्य विक्रमोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित आकर्षक नाट्य मंचन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें कोटि सूर्योपासना के तहत ब्रह्म ध्वज की स्थापना और विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई।
27 सदस्यीय कलाकार दल ने किया जीवंत मंचन
VikramSamvat2083 संस्कृति विभाग द्वारा अधिकृत समन्वय सांस्कृतिक एवं समाज कल्याण समिति, ग्वालियर के 27 सदस्यीय दल ने संजय सिंह जादौन के निर्देशन में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
IndianCulture कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसौदिया, कैलाशनारायण गुप्ता, रामलखन नापाखेडली सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विक्रम संवत 2083 के नववर्ष का संदेश
SheopurNews समापन अवसर पर कैलाशनारायण गुप्ता ने विक्रम संवत 2083 के नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विक्रम संवत का विशेष महत्व है। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य को पराक्रमी, न्यायप्रिय और विद्वान शासक बताते हुए उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन गौतम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विजय शाक्य ने व्यक्त किया। जिले के प्रमुख मंदिरों में भी ब्रह्म ध्वज स्थापना के साथ कोटि सूर्योपासना का आयोजन किया गया।
