MSP 6200 तय, किसानों को मिलेगा अंतर की राशि सीधे खाते में
श्योपुर दिनांक: 22 मार्च 2026
श्योपुर। BhavantarYojana श्योपुर जिले में भावांतर भुगतान योजना के तहत सरसों फसल की खरीदी 23 मार्च 2026 से शुरू होगी, जो 30 मई 2026 तक जारी रहेगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में योजना के प्रभावी संचालन के लिए जिला व मंडी स्तर पर समितियों का गठन कर दिया गया है।
इन मंडियों में होगी खरीदी
MSP6200 उप संचालक कृषि जीके पचौरिया के अनुसार श्योपुर, बड़ौदा, विजयपुर और कराहल की अधिसूचित मंडियों में पंजीकृत किसानों से सरसों की खरीदी की जाएगी। इसके लिए किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
कैसे मिलेगा भावांतर का लाभ
MustardProcurement सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
- यदि मंडी में बिक्री मूल्य MSP से कम और मॉडल रेट से अधिक रहता है, तो MSP और वास्तविक बिक्री के बीच का अंतर किसानों को दिया जाएगा।
- यदि बिक्री मूल्य मॉडल रेट से अधिक है, तब भी MSP और बिक्री मूल्य के अंतर की राशि प्रदान की जाएगी।
मॉडल रेट का निर्धारण सीजन के पहले 14 दिनों में प्रदेश की सभी मंडियों के औसत भाव के आधार पर किया जाएगा, जो रोजाना ई-मंडी पोर्टल पर अपडेट होगा।
DBT से सीधे खाते में भुगतान
योजना के तहत भावांतर की राशि किसानों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
किसानों के लिए यह योजना बाजार में कम भाव मिलने की स्थिति में राहत देने वाली साबित होगी।
#BhavantarYojana #MustardProcurement #MSP6200 #FarmersBenefit #SheopurNews #CrimeNationalNews
