श्योपुर, 26 दिसंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय श्योपुर एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई परिसर श्योपुर में किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी आशीष जैन, शासकीय आईटीआई के प्राचार्य सोनु पाटीदार, जिला प्रबंधक स्किल्स प्रमोद राय एवं जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त (एनआरएलएम) अभिषेक भाले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले के दौरान कुल 157 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 106 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
चौकमेंट सर्विस प्रा. लि. गुजरात द्वारा 9, क्रिस्फी एके ऑटोमेटिक्स माइक्रो टूरिज्म ग्रुप नोएडा द्वारा 8, जी-फोर्स सिक्योर सोल्यूशन प्रा. लि. जयपुर द्वारा 14, गैल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना द्वारा 32, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड प्रा. लि. सागर द्वारा 14, ईगल सिक्योरिटी सर्विस शिवपुरी द्वारा 29, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस श्योपुर द्वारा 17, भारतीय जीवन बीमा निगम श्योपुर द्वारा 14 तथा जनशिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा 20 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई, जिससे जिले के युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
