पाण्डौला में ग्राम स्तरीय पराली प्रबंधन समिति ने किया जागरूकता अभियान

0
42
Spread the love

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में ग्रामीणों को समझाया – पराली जलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक

श्योपुर, 25 अक्टूबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम पाण्डौला में ग्राम स्तरीय पराली प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया और पराली प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी गई।

तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने बताया कि समिति द्वारा माइक से मुनादी कराकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि पराली जलाने से न केवल मिट्टी की उर्वरता कम होती है, बल्कि हवा में प्रदूषण भी बढ़ता है, जिससे मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस अवसर पर पटवारी राघवेन्द्र टकसाली सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
ग्राम स्तरीय समिति ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों जैसे हैप्पी सीडर, रोटावेटर और सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग की जानकारी दी, जिससे खेत की उर्वरता बनी रहे और प्रदूषण में कमी आए।


पराली प्रबंधन समिति, ग्राम पाण्डौला, श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा, पराली जलाने पर रोक, ग्रामीण जागरूकता अभियान, मनीषा मिश्रा तहसीलदार, कृषि यंत्र पराली प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, खेत की उर्वरता, श्योपुर समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here