श्योपुर में अस्पताल परिसर में धूम्रपान करते 10 लोगों पर जुर्माना, तंबाकू सेवन से फेफड़ों की क्षमता घटती है

0
34
Spread the love


तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत चल रही जागरूकता गतिविधियां, डॉक्टरों ने बताया – तंबाकू शरीर का सबसे बड़ा दुश्मन

श्योपुर, 25 अक्टूबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला चिकित्सालय श्योपुर में गर्भवती महिलाओं और उनके साथ आए पुरुष अटेंडरों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में धूम्रपान करते पाए गए 10 लोगों पर कोटपा एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत कुल 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि तंबाकू और धूम्रपान शरीर के सबसे बड़े दुश्मन हैं। तंबाकू के सेवन से फेफड़ों की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, पाचन क्रिया प्रभावित होती है, मुंह में घाव बनते हैं और दांत कमजोर होने लगते हैं। लगातार सेवन से मुंह का कैंसर भी हो सकता है।

डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि तंबाकू में करीब 4000 प्रकार के जहरीले रसायन पाए जाते हैं, जिनमें से लगभग 60 कैंसर पैदा करने वाले होते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित महिला और पुरुषों से तंबाकू छोड़ने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर काउंसलर हेमलता गर्ग भी मौजूद रहीं।



#तंबाकू मुक्त युवा अभियान, #श्योपुर जिला अस्पताल, #धूम्रपान पर जुर्माना, #तंबाकू सेवन के नुकसान, #कोटपा एक्ट धारा 4, 3तंबाकू निषेध, फेफड़ों की क्षमता, #जिला चिकित्सालय श्योपुर, Wअर्पित वर्मा, #डॉ प्रदीप शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here