श्योपुर दिनांक 17/9/25
“श्योपुर में नशे के खिलाफ आज जबरदस्त हल्ला बोल देखने को मिला। शहरवासियों से लेकर ग्रामीण आंचल खेड़ा के लोग तक लामबंद हुए और एक विशाल रैली निकाली।
यह रैली पाली रोड, बड़ौदा रोड, पुल दरवाजा, टोडी बाजार और मुख्य बाजार होती हुई सुभाष चौक और पुलिस कोतवाली पहुंची। यहां जनता ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडिशनल एसपी को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन उसे सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया। इसी बात को लेकर नेताओं और धरातली कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी सामने आई और माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।
इस दौरान गिर्राज भदौरिया ने साफ कहा—‘10 दिन में पुलिस कार्रवाई करे, वरना शहर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।’
भीड़ का संदेश भी बिल्कुल साफ रहा—अब या तो नशा रुकेगा, वरना श्योपुर की सड़कों पर और बड़ा जनसैलाब उतरेगा।
धार्मिक नगरी श्योपुर से नशे के खिलाफ यह बिगुल अब आंदोलन की चेतावनी में बदल चुका है।”
