श्योपुर, 17 सितंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों पर जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।
👉 जिलाबदर आरोपी
-
लक्ष्मण पुत्र कन्हैयालाल मीणा, निवासी ग्राम आवनी थाना मानपुर – जिस पर 08 अपराध दर्ज हैं।
-
मनोज उर्फ मन्नू पुत्र बृजेश जागिड, निवासी वार्ड क्रमांक 01 बडौदा थाना बडौदा – जिस पर 06 अपराध दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी एवं ग्वालियर जिलों की सीमाओं से 3 माह के लिए निष्कासित किया गया है।
👉 हाजरी के लिए पाबंद आरोपी
इसी क्रम में मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) एवं 3(1)(ग) के तहत आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपी
-
सियाराम पुत्र खेतूराम मीणा, निवासी काचरमूली थाना मानपुर – जिस पर 04 अपराध दर्ज हैं,
को आदेश जारी कर अगले 3 माह तक सप्ताह में दो बार थाना मानपुर में हाजरी देने के लिए पाबंद किया गया है।
➡️ प्रशासन की यह कार्रवाई लोक व्यवस्था एवं जनहित में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।
