श्योपुर, 16 सितंबर 2025
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने 190 आवेदनों की सुनवाई कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई आवेदकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया।
बीपीएल में नाम जुड़ा, पेंशन भी मिलेगी
ग्राम ढोढर निवासी बुजुर्ग सुगन जाटव का नाम बीपीएल सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की गई। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिया गया कि नाम जुड़ते ही तत्काल वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जाए।
कल्याण आदिवासी को पेंशन का लाभ
ग्राम कैलोर निवासी बुजुर्ग कल्याण आदिवासी का आवेदन देखते ही अपर कलेक्टर ने मौके पर ही पेंशन स्वीकृत करा दी। अब उन्हें ₹600 मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा।
मकान से कब्जा हटाने के निर्देश
ग्राम आवनी निवासी कैडा बाई ने मकान पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर नायब तहसीलदार मानपुर टीएस लकड़ा को मौके पर जाकर जांच कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए।
दो हितग्राहियों को मिलेगा आवास का लाभ
ग्राम नागरगावड़ा की प्रकाशी बाई मीणा और ग्राम नदीगांव की सरोज रावत को पीएम आवास योजना के तहत शामिल कर लिया गया है। आवास सर्वे 2.0 में नाम जुड़ने के बाद उन्हें जल्द ही योजना का लाभ मिलेगा।
📌 जनसुनवाई में एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
