विजयपुर पहुंचे कलेक्टर, छिमछिमा हनुमान मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
42
Spread the love

श्योपुर, 26 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा मंगलवार को विजयपुर पहुंचे और प्रसिद्ध, ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रतीक श्री छिमछिमा हनुमान मंदिर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान श्री हनुमानजी के दर्शन भी किए।

इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम श्योपुर  गगन मीणा, एसडीएम कराहल  बीएस श्रीवास्तव, एसडीएम विजयपुर  अभिषेक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन, एसडीओपी  राघवेंद्र सिंह तोमर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सख्त निगरानी

कलेक्टर वर्मा ने मेला स्थल और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भादो की अमावस्या के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार अथवा शनिवार को आयोजित होने वाला यह मेला लगभग 500 वर्ष पुराना है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

तीन दर्जन अधिकारियों की तैनाती, 24 घंटे ड्यूटी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर ने विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

  • अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय एवं एएसपी प्रवीण भूरिया को पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया।

  • एसडीएम श्योपुर, कराहल, विजयपुर सहित डिप्टी कलेक्टर व तहसीलदारों को मिलाकर तीन दलों का गठन किया गया।

  • प्रत्येक दल को 24 घंटे की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग और फायर सेफ्टी की देखरेख शामिल रही।

 श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े तीन लाख पार

अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में लगभग साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया और छिमछिमा हनुमान मंदिर में दर्शन किए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूछताछ केंद्र, अस्थायी अस्पताल, पुलिस चौकी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

👉 कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशासन जनता की आस्था और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here