तलावड़ा गेहूं उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुकिंग में गड़बड़ी, किसानों ने की शिकायत

0
104
Spread the love

श्योपुर, 26 अप्रैल 2025
श्योपुर जिले के ग्राम तलावड़ा स्थित सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं की स्लॉट बुकिंग में हो रही तकनीकी समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, किसानों छोटे सिंह, तुलसीराम और यदुराज सिंह ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग या तो हो नहीं रही, या फिर आंशिक रूप से ही हो पा रही है।

छोटे सिंह (पुत्र रघुबीर सिंह) ने बताया कि उन्होंने 240 क्विंटल गेहूं के लिए स्लॉट बुकिंग की थी, लेकिन केवल 130 क्विंटल के लिए ही स्लॉट स्वीकृत हुआ। इसी प्रकार तुलसीराम (पुत्र सियाराम) के 230 क्विंटल गेहूं में से सिर्फ 77 क्विंटल की ही बुकिंग हुई, जबकि यदुराज (पुत्र देवलाल सिंह) के 130 क्विंटल में से केवल 38 क्विंटल की बुकिंग ही संभव हो पाई है।

किसानों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे इस समस्या का शीघ्र निराकरण करते हुए उनके शेष गेहूं की स्लॉट बुकिंग सुनिश्चित कराएं ताकि समय पर उपज की बिक्री हो सके।

यह मुद्दा पहले भी 11 अप्रैल को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने अपील की है कि स्लॉट बुकिंग की तकनीकी समस्याएं जल्द से जल्द दूर की जाएं, ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here