
मुरैना में संभागीय पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार-समाजसेवी सम्मान समारोह आयोजित, संभागभर के पत्रकारों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
मुरैना दिनांक 19/9/2026 पत्रकार सम्मेलन
लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से शासन-प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। यह बात प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुरैना में आयोजित संभागीय पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार-समाजसेवी सम्मान समारोह में कही।

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई मुरैना द्वारा स्थानीय अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में चंबल एवं ग्वालियर संभाग सहित मुरैना जिले के पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। ग्वालियर चंबल संभाग
पत्रकारिता जनहित और सामाजिक सरोकारों की मजबूत आवाज : कंषाना ऐदल सिंह कंषाना

मुख्य अतिथि ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से शासन-प्रशासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम बनते हैं। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान की दिशा में वातावरण तैयार करना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ खबर पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को सामने लाने और सकारात्मक परिवर्तन के लिए वातावरण तैयार करने का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में पत्रकार अनेक कठिन परिस्थितियों के बीच काम करते हुए आमजन से जुड़े मुद्दों को सामने लाते हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि समाज की दशा और दिशा को प्रभावित करने वाले सामाजिक सरोकारों, जनहित तथा विकास से जुड़े विषयों को पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और उनके हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। श्योपुर पत्रकार
जब की श्योपुर मुरैना के सांसद शिव मंगल सिंह तोमर ने श्योपुर आकर पत्रकारों को निचा दिखाते हुए बोला था की पत्रकार है कुछ भी लिख देते है क्या इनकी निगाह में पत्रकार की कलम की कोंई कद्र नहीं है

समाजसेवियों का योगदान भी महत्वपूर्ण
सम्मान समारोह
ऐदल सिंह कंषाना ने समाजसेवियों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजसेवी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर मानवता और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हैं। पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान समाज में सेवा, समर्पण और सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा पैदा करता है।
पत्रकारों के हित और सुरक्षा के लिए काम कर रहा फेडरेशन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संभागीय पत्रकार सम्मेलन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना और उनके निराकरण के लिए सार्थक प्रयास करना है।
उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाने का आह्वान किया।
संभाग भर से जुटे पत्रकार और पदाधिकारी
कार्यक्रम में महापौर शारदा सोलंकी, सहायक संचालक जनसंपर्क मोनिका माहौर सहित चंबल एवं ग्वालियर संभाग तथा मुरैना जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव यदुनाथ सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव रेणुका राठौर, ग्वालियर-चंबल संभाग प्रभारी संतोष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष अवधेश डंडोतिया, संभागीय महासचिव सत्येन्द्र तोमर, वरिष्ठ पत्रकार रामबरन शर्मा, रजनीश दुबे एवं देवेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष अमन सक्सेना तथा जिला महामंत्री विनोद सिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया।
सुधीर आचार्य ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का संचालन राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर, वरिष्ठ मंच संचालक एवं समाजसेवी डॉ. सुधीर आचार्य ने किया।
श्योपुर के पत्रकार भी हुए सम्मानित
सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ऐदल सिंह कंषाना ने संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों तथा उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान श्योपुर जिले से संगठन की जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार रवीना शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, देशराज जाट और सत्यनारायण गोयल को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में संभागभर से बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।