किसानों के लिए बड़ी राहत: जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, बिना फार्मर आईडी भी मिलेगा उर्वरक

0
3
Spread the love

ई-विकास पोर्टल पर नई सुविधा शुरू, भूमि का सत्यापन कर बुक होगा ई-टोकन; खरीफ सीजन में खाद की कमी नहीं होने का प्रशासन का दावा

श्योपुर, 27 जून 26

CrimeNationalNews   खरीफ सीजन के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों की मांग के अनुसार लगातार खाद की आपूर्ति की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे भी अब ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का ई-टोकन बुक कर खाद प्राप्त कर सकेंगे।

कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर कृषि विभाग किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

खरीफ सीजन के लिए 63 हजार मीट्रिक टन से अधिक खाद की मांग

उप संचालक कृषि जीके पचौरिया ने बताया कि खरीफ-2026 सीजन के लिए जिले में कुल 63,156 मीट्रिक टन उर्वरक की मांग दर्ज की गई है। इसके मुकाबले अब तक 30,066 मीट्रिक टन उर्वरक जिले में उपलब्ध कराया जा चुका है।  AgricultureNews

उपलब्ध उर्वरकों में—

  • यूरिया – 15,082 मीट्रिक टन
  • डीएपी – 3,397 मीट्रिक टन
  • एसएसपी – 4,321 मीट्रिक टन
  • एनपीके – 7,159 मीट्रिक टन
  • एमओपी – 107 मीट्रिक टन

18 हजार से ज्यादा किसानों ने उठाया खाद

कृषि विभाग के अनुसार अब तक 30,130 ई-टोकन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 18,892 किसानों ने 12,165 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया है।  FarmerID

शनिवार को भी 306 किसानों ने नए टोकन बुक कराए, जबकि 250 किसानों ने लगभग 150 मीट्रिक टन खाद प्राप्त किया।

वहीं शिवपुरी रैक के माध्यम से 855 मीट्रिक टन डीएपी चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कंपनी से जिले में पहुंच रहा है, जिससे आगामी दिनों में उपलब्धता और मजबूत होगी।

बिना फार्मर आईडी भी मिलेगा खाद

कृषि विभाग ने किसानों को बड़ी सुविधा देते हुए बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, वे भी अब ई-विकास पोर्टल पर “फार्मर आईडी नहीं है” विकल्प का चयन कर अपनी भूमि संबंधी जानकारी दर्ज करेंगे।  EFertilizerToken

संबंधित अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद किसान ई-टोकन बुक कर उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे।

जरूरत पड़ने पर इन अधिकारियों से लें सहायता

यदि किसी किसान को ई-टोकन बुक करने में परेशानी आती है तो वह अपने क्षेत्र के—

  • पटवारी
  • कृषि विस्तार अधिकारी
  • पंचायत सचिव
  • रोजगार सहायक
  • सहकारी समिति प्रबंधक
  • ऑपरेटर
  • नगद विक्रय केंद्र प्रभारी

की सहायता लेकर आसानी से टोकन बुक करा सकता है।

पूरी खाद एक साथ लेने की सुविधा  Kharif2026

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि खरीफ फसलों की अनुशंसित मात्रा के अनुसार यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और पोटाश जैसी खाद एक बार में ही प्राप्त कर लें। यदि अतिरिक्त आवश्यकता हो तो किसान दोबारा भी ई-विकास पोर्टल के माध्यम से अपनी सुविधा अनुसार खाद बुक कर सकते हैं।  SheopurNews

प्रशासन का दावा—खाद की कोई कमी नहीं

जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार द्वारा जिले में उर्वरकों की आपूर्ति लगातार और निर्बाध रूप से की जा रही है। खाद की उपलब्धता सहकारी समितियों, मार्कफेड डबल लॉक केंद्रों, एमपी एग्रो और निजी विक्रेताओं के यहां ई-विकास पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट की जा रही है, जिससे किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here