ताजिया जुलूस के बीच शहर का किया निरीक्षण, करबला में सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
श्योपुर, 26 जून CrimeNationalNews
मोहर्रम के मातमी पर्व पर जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। ताजिया जुलूस के दौरान कलेक्टर शीला दाहिमा स्वयं मैदान में उतरीं और शहर के प्रमुख मार्गों सहित करबला पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने मुख्य बाजार, गणेश बाजार और ताजिया जुलूस मार्ग का भ्रमण कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद करबला पहुंचकर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। Karbala
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष फोकस
करबला परिसर में संभावित भीड़ को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं और ताजिया जुलूस में शामिल लोगों की सुविधा के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
नगरपालिका अधिकारियों को करबला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। SheopurPolice
प्रशासनिक अमला रहा पूरी तरह मुस्तैद
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम गगन सिंह मीणा, एसडीओपी राजीव गुप्ता, सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार दर्शनलाल बौद्ध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। LawAndOrder
करबला परिसर में वार्ड पार्षद खालिद फारूकी भी उपस्थित रहे और स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी प्रशासन को दी। Muharram2026
शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर प्रशासन का जोर SheopurNews
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे आयोजन पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें।
