राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कूनो दौरे की उल्टी गिनती शुरू, प्रशासन हाई अलर्ट पर

0
7
Spread the love

दो दिवसीय प्रवास को लेकर तैयारियां तेज, कराहल-विजयपुर बना नो फ्लाइंग जोन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्योपुर, 13 जून 26 #KunoNationalPark

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 21 जून को प्रस्तावित कूनो नेशनल पार्क दौरे को लेकर श्योपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास को देखते हुए कलेक्टर शीला दाहिमा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।  #Sheopur

बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।  #PresidentDroupadiMurmu 

राष्ट्रपति के रात्रि विश्राम को ध्यान में रखते हुए कूनो रेस्ट हाउस और आसपास के क्षेत्र में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग को बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोटोकॉल के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।  #MadhyaPradesh

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को अपराह्न लगभग 3 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 22 जून को प्रातः 10 बजे कूनो से प्रस्थान करेंगी।

कराहल और विजयपुर में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीला दाहिमा ने भारतीय सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत 20 जून से 22 जून 2026 तक संपूर्ण कराहल एवं विजयपुर अनुभाग क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। #SecurityAlert     #NoFlyingZone     

  जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में बिना पूर्व अनुमति किसी भी व्यक्ति, संस्था या एजेंसी को ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #CrimeNationalNews

कूनो पर देश की नजर, प्रशासनिक मशीनरी चौकस

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे ने एक बार फिर विश्व प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्क को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है। दौरे को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटी हुई है और सुरक्षा से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here