##कराहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए, मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर
श्योपुर | Crime National News
श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवाड़ा गांव में जमीन जोतने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में गंगाराम आदिवासी की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 23 मई 2026 को पनवाड़ा गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से गंगाराम आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। http://MPNews
तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रिमांड पर BreakingNews
कराहल थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 54/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 103(1) एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी जगवीर जाट निवासी पनवाड़ा, पतासी देवी निवासी पनवाड़ा और बलराम जाट निवासी सिलपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। Karahal
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी जगवीर जाट को पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि पतासी देवी और बलराम जाट को जेल भेज दिया गया है। पनवाड़ा_हत्याकांड
अन्य आरोपियों की तलाश जारी गंगाराम_आदिवासी
पुलिस का कहना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
गांव में तनाव, पुलिस अलर्ट MPPolice
घटना के बाद पनवाड़ा और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। SCSTAct
