मजरा_टोला_सड़कों_का_मेगा_प्लान : गांव-ढाणियों तक पहुंचेगी पक्की सड़क, 27 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

0
3
Spread the love


#PMGSY ने भेजे 61 सड़कों के प्रस्ताव, अब दूरदराज़ मजरे-टोले भी जुड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से

श्योपुर दिनाक 23 मई 2026 CrimeNationalNews

श्योपुर जिले के दूरस्थ मजरे-टोले अब जल्द ही बारहमासी पक्की सड़कों से जुड़ते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत वर्ष 2026-27 में जिले की 61 नई सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। प्रस्तावों को मंजूरी मिलते ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू होगा। Development

करीब 27 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ये सड़कें ग्रामीण इलाकों में विकास की नई रफ्तार लेकर आएंगी। योजना के तहत 38.97 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाकर उन बस्तियों और टोलों को जोड़ा जाएगा, जहां आज भी बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गांव-गांव पहुंचेगी सड़क, बढ़ेगी रफ्तार  RoadDevelopment

PMGSY के महाप्रबंधक सतेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जिलेभर के कई मजरे-टोले योजना में शामिल किए गए हैं। इनमें कंवरसली, बमूली गुंसाई, चंदनदेह, अडूसा, बालापुरा, टोडी कलमुण्डा, बनवाड़ा, लुहाड़, गुवाड़ी, सहराना, धोकड़ी, सूंडी, ब्रम्हपुरा, रावतपुरा, किशनपुरा, चैनपुरा, बागा, पाच्यापुरा, रजपुरा, गुरनावदा, रामगढ़, रघुनाथपुर, मकड़ावदा, बिलदा आदिवासी सहराना, पातालगढ़ और पारोंद सहित कई ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।  BreakingNews

बारिश में नहीं कटेगा संपर्क  CMRoadScheme

इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को सबसे बड़ा फायदा वर्षाकाल में मिलेगा। अभी कई गांवों और टोलों का संपर्क बारिश में टूट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की सुविधाओं पर असर पड़ता है। सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और विकास योजनाओं की पहुंच भी आसान होगी।  गांव_की_सड़क 

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई ताकत  MadhyaPradeshNews

योजना के जरिए प्रशासन का लक्ष्य गांवों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ना है, ताकि किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके। सड़क बनने से खेती-किसानी, व्यापार और ग्रामीण रोजगार को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।  VillageRoads

61 सड़कें बदलेंगी ग्रामीण तस्वीर  BreakingNews

प्रशासन का दावा है कि यह योजना श्योपुर जिले के ग्रामीण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here