श्योपुर, 20 अप्रैल 2026
SheopurNewsजिले के दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए कलेक्टर शीला दाहिमा मंगलवार 21 अप्रैल को विजयपुर में जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई जनपद पंचायत विजयपुर के सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के सामने रख सकेंगे। Vijaypur
CrimeNationalNews प्रशासन ने साफ किया है कि श्योपुर मुख्यालय से विजयपुर की दूरी को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि ग्रामीण और दूरदराज के लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए लंबा सफर तय न करना पड़े।
Jansunwai कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी और विजयपुर के खंड स्तरीय अधिकारी मौके पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। GoodGovernance
जारी आदेश के अनुसार श्योपुर जिला मुख्यालय पर भी जनसुनवाई का कार्यक्रम पूर्ववत सुबह 11 बजे से जारी रहेगा।
