श्योपुर-कराहल में सामूहिक विवाह का महाकुंभ, 197 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हर जोड़े को 49-49 हजार की सौगात

0
5
Spread the love

श्योपुर, 19 अप्रैल 2026

SheopurNewsश्योपुर-कराहल में सामूहिक विवाह का महाकुंभ, 197 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हर जोड़े को 49-49 हजार की सौगात  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत श्योपुर जिले में रविवार को खुशियों का महाकुंभ देखने को मिला। श्योपुर और कराहल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलनों में कुल 197 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। शासन की इस पहल ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

MukhyamantriKanyaVivahYojana  श्योपुर के हैवी मशीनरी टीनशेड में आयोजित विशाल विवाह सम्मेलन में 134 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें जनपद पंचायत श्योपुर के 109, नगरपालिका श्योपुर के 17 और नगर परिषद बड़ौदा के 8 जोड़े शामिल रहे। वहीं कराहल के पनवाड़ा माता मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में 63 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।

SocialScheme  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के हर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार न केवल विवाह का संपूर्ण प्रबंध कर रही है, बल्कि नवदंपत्तियों को गृहस्थी बसाने के लिए 49-49 हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान कर रही है।

MPNewsकलेक्टर शीला दाहिमा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में लगातार विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष शंशाक भूषण ने इसे सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना बताते हुए कहा कि अब बेटियों के विवाह में आर्थिक बाधाएं नहीं आ रहीं और हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है।  MassMarriage

सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया के बाद 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भी सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जनपद अध्यक्ष रीना आशीष मीणा ने भी अधिक से अधिक लोगों से पंजीयन कर योजना का लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में वैदिक परंपरा के अनुसार गायत्री परिवार द्वारा सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। आयोजन में भोजन, पानी, छाया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और वर-वधु पक्ष के परिजन इस यादगार पल के साक्षी बने। GoodGovernance

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here