नेशनल लोक अदालत में सुलह-समझौते से 1132 मामलों का निपटारा, 1.94 करोड़ से अधिक की वसूली

0
2
Spread the love

श्योपुर, 14 मार्च 2026
जिला न्यायालय श्योपुर और तहसील न्यायालय विजयपुर में शनिवार को आयोजित वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत में सुलह-समझौते के जरिए 1132 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन और न्यायालयीन मामलों को मिलाकर करीब 1 करोड़ 94 लाख 79 हजार 567 रुपए की वसूली भी की गई।

NationalLokAdalat नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कपिल मेहता ने मां सरस्वती और महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय संजय गोयल, जिला न्यायाधीश प्रतिष्ठा अवस्थी, अपर सत्र न्यायाधीश बबीता होरा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या मरावी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्ष सूर्यवंशी मजुमदार सहित न्यायिक अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विजयपुर तहसील न्यायालय के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। LokAdalat2026

प्रीलिटिगेशन के 634 मामलों में समझौता

लोक अदालत में विद्युत विभाग, वन विभाग, नगर पालिका, बैंक और बीएसएनएल से जुड़े मामलों के निराकरण के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। यहां बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।
प्रीलिटिगेशन के कुल 634 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर 1.94 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई।

  • विद्युत विभाग के 475 मामलों में 1 करोड़ 65 लाख 96 हजार 620 रुपए की वसूली

  • नगर पालिका के 54 मामलों में 3 लाख 70 हजार 428 रुपए की वसूली

लोक अदालत में समझौता करने वाले पक्षकारों को स्मृति चिन्ह के रूप में फलदार पौधे भी भेंट किए गए। SheopurCourt

अदालतों में 498 मामलों का हुआ निपटारा

जिला न्यायालय श्योपुर और तहसील न्यायालय विजयपुर की खंडपीठों ने आपसी सुलह के जरिए 498 मामलों का निराकरण कराया।

  • मोटर दुर्घटना के 4 मामलों में 7 लाख 75 हजार रुपए मुआवजा

  • चेक बाउंस के 60 मामलों में 1 करोड़ 51 लाख 98 हजार 844 रुपए का निपटारा

  • 278 आपराधिक प्रकरणों का समाधान

  • विद्युत विभाग के 61 मामलों का निराकरण

 LegalNews कुटुम्ब न्यायालय में 32 प्रकरण सुलझे

कुटुम्ब न्यायालय में भी समझौते की राह खुली और कुल 32 मामलों का समाधान कराया गया। इनमें 30 मामले भरण-पोषण से जुड़े थे, जबकि 2 मामलों में पति-पत्नी फिर से साथ रहने को राजी हुए। इस अवसर पर कपिल मेहता ने आवेदिका को साड़ी, सुहाग सामग्री और पौधे भेंट किए।MPNews

लोक अदालत में टूटा एक साल पुराना पारिवारिक विवाद

SheopurNews  नेशनल लोक अदालत में कुटुम्ब न्यायालय की खंडपीठ ने एक साल से चले रहे पारिवारिक विवाद को भी सुलझा दिया। 2011 में मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह करने वाले दंपति के बीच 2024 से विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में लंबित था।

खंडपीठ में प्रधान न्यायाधीश संजय गोयल, सदस्य अधिवक्ता अमित कसेरा, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश टक्साली और अधिवक्ता सरफराज हुसैन नकवी की समझाइश के बाद दंपति ने समझौता कर लिया और अपने बच्चों के साथ दोबारा एक साथ रहने का फैसला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here