‘पिस्टल फंस गई वरना दुल्हन मर जाती’—जयमाला पर फायरिंग करने वाले आशिक ने कबूला जुर्म

0
15
Spread the love

यूपी से 32 हजार में खरीदी पिस्टल, 1300 किमी दूर पंजाब में रची साजिस 

श्योपुर दिनांक 1/3/26

बक्सर  एकतरफा प्यार में अंधे आशिक की दरिंदगी ने शादी की खुशियों को खून से लाल कर दिया। जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी दीनबंधु (24) ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह दुल्हन को जान से मारने के इरादे से आया था—दूसरी गोली चलानी थी, लेकिन पिस्टल फंस गई


बचपन की जान-पहचान, 15 साल बाद एकतरफा प्यार

पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता आरती (22) एक ही मोहल्ले में महज 150 मीटर की दूरी पर रहते थे। बचपन में साथ खेलते थे, लेकिन बाद में संपर्क टूट गया। 2024 में जब आरोपी ने आरती को देखा तो उसने एकतरफा प्यार कर लिया। आरती ने साफ इंकार किया—यहीं से नफरत और बदले की कहानी शुरू हुई।


बीच सड़क प्रपोजल, फिर पीछा और धमकियां

इंकार के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया। वह आरती का पीछा करने लगा। परिवार को जानकारी मिलने पर तनाव बढ़ा। करीब एक साल पहले आरती की पहली शादी तय हुई तो आरोपी दूल्हे के घर धमकी देने पहुंचा—सगाई तुड़वा दी। इसके बाद परिवार ने आरोपी को काम के लिए पंजाब भेज दिया।


1300 किमी दूर बैठकर रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, अगस्त 2025 में आरती की दूसरी शादी तय होते ही आरोपी ने पंजाब से साजिश रचनी शुरू की।

  • 20 फरवरी: पंजाब से गाजीपुर के गहमर गांव पहुंचा

  • 32,000 रुपये में अवैध पिस्टल खरीदी

  • 22 फरवरी: चुपके से गांव लौटा, दोस्त के यहां छिपा


जयमाला के बाद फायर, निशाना सीने पर—गोली पेट में लगी

शादी के दिन आरोपी मेहमानों में घुल-मिल गया। जयमाला पूरी होते ही उसने पिस्टल निकाली और फायर किया। आरोपी का बयान—

“मैं उसे मारना चाहता था। निशाना सीने पर था, लेकिन गोली पेट में लग गई। दूसरी गोली चलानी चाही, पिस्टल फंस गई, वरना वह वहीं मर जाती।”


14 घंटे बाद सरेंडर, फूट-फूटकर रोया

घटना के 14 घंटे बाद पुलिस दबाव में आरोपी ने सरेंडर किया। पूछताछ में वह रोता रहा और एकतरफा प्यार का हवाला देता रहा।


एसपी का बयान, गंभीर धाराओं में केस

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि आरोपी पूरी तैयारी से आया था और घटना के बाद दूसरे राज्य भागने की योजना थी। आरोपी पर धारा 307 (हत्या की कोशिश), आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
घायल आरती का इलाज जारी है।

निष्कर्ष:शादी के मंच पर खून—एकतरफा प्यार की हिंसक परिणति ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

sorsh goole
मेरी खबरhome_icon

video_icon
शॉर्ट्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here