सीप संकल्प पदयात्रा का भव्य समापन, त्रिवेणी संगम पर चुनरी चढ़ाकर दीपदान

0
2
Spread the love

रामेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार के लिए जुटे 4.06 लाख रुपए, जनसहयोग से गूंजा संकल्प

श्योपुर, 25 फरवरी 2026। छह दिन तक सीप नदी किनारे जनजागरण की अलख जगाने के बाद सीप संकल्प पदयात्रा का मंगलवार को रामेश्वर स्थित त्रिवेणी संगम पर समारोहपूर्वक समापन हुआ।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में 20 फरवरी से शुरू हुई यह पदयात्रा उद्गम स्थल पनवाड़ा से निकलकर विभिन्न ग्रामों में नदी संरक्षण का संदेश देती हुई रामेश्वर पहुंची।

समापन अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने त्रिवेणी संगम पर चुनरी चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया और दीपदान कर सीप नदी संरक्षण का संकल्प दोहराया।


जनजागरण से जनसहयोग तक: 4 लाख से अधिक की निधि एकत्र

कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 4 लाख 6 हजार 300 रुपए की सहयोग राशि जुटाई गई।

मुख्य सहयोग में—

  • बल्लू मीणा (जैनी) – 2 लाख रुपए

  • रामभरत मीणा (सरपंच जैनी) – 51 हजार रुपए

  • दीनबंधु मीणा (सोंठवा) – 51 हजार रुपए

  • बीपी सिंह सोई – 21 हजार रुपए

  • लक्ष्मीनारायण आर्य (सरपंच मानपुर) – 11 हजार रुपए

  • लोकेश तिवारी – 11 हजार रुपए

  • राममुकुट मीणा – 11 हजार रुपए

  • जगदीश शर्मा (मानपुर) – 11 हजार रुपए

  • विद्यासागर गौतम – 11 हजार रुपए

  • आदित्य चौहान – 11 हजार रुपए
    सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी सहयोग की घोषणा की।


पदयात्रा नेतृत्व का सम्मान, सहयात्रियों को प्रशस्ति पत्र

पदयात्रा का नेतृत्व करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पाराशर, जयसिंह जादौन और आदित्य चौहान का साफा बांधकर सम्मान किया गया। यात्रा में शामिल सहयात्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।


नदी संरक्षण का संदेश

विरासत मध्यप्रदेश न्याय चैप्टर श्योपुर के बैनर तले आयोजित इस पदयात्रा ने सीप नदी के किनारे बसे गांवों में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता का संदेश दिया।

संदेश स्पष्ट है—सीप बचेगी तो संस्कृति बचेगी, विरासत बचेगी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here