पात्रतानुसार 106 योजनाओं में दिलाएं लाभ, लंबित आवेदनों का करें त्वरित निराकरण – डीएम संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा

0
13
Spread the love

श्योपुर 09 फरवरी 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शासन की 106 योजनाओं में पात्रतानुसार हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से लाभ प्रदान किया जाए। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित रहेगा। वर्तमान में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि 16 फरवरी से क्लस्टर स्तर पर शिविरों की शुरुआत होगी।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम वर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से डोर-टू-डोर आवेदन लिए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाए। इसके बाद क्लस्टर स्तर पर शेष एवं नवीन आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। क्लस्टर स्तर पर शेष आवेदनों को विकासखंड स्तर के शिविरों में रखा जाएगा, वहीं जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

32,644 आवेदन प्राप्त, 16,461 लंबित

समीक्षा में सामने आया कि अभियान के तहत अब तक 32 हजार 644 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 16 हजार 179 आवेदन स्वीकृत, 4 आवेदन अस्वीकृत, जबकि 16 हजार 461 आवेदन लंबित हैं। डीएम वर्मा ने निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का गंभीरता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शीघ्र निराकरण किया जाए।

विजयपुर नगर परिषद में मात्र 1260 आवेदन प्राप्त होने पर सीएमओ विजयपुर को आवेदन संख्या बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं पीओ डूडा को निर्देशित किया गया कि आवेदन कम होने पर सीएमओ विजयपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

इसके साथ ही मत्स्यपालन एवं पशुपालन से जुड़े हितग्राहियों के केसीसी कार्ड बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए।

10 फरवरी को 5 पंचायतों में शिविर

संकल्प से समाधान अभियान के तहत 10 फरवरी को पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित होंगे—

  • श्योपुर विकासखंड: सोठवा, पच्चीपुरा, तुलसैफ

  • कराहल विकासखंड: निमानिया, पिपरानी

शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे। शिविरों के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ग्राम स्तरीय दल में पटवारी, पंचायत सचिव, जीआरएस, आरएईओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी सहित मैदानी अमला शामिल रहेगा।

16 फरवरी से क्लस्टर स्तर के शिविर

सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 स्थानों पर क्लस्टर स्तर के शिविर आयोजित किए जाएंगे—

  • 16 फरवरी: सोईकंला

  • 17 फरवरी: बगवाज

  • 18 फरवरी: रघुनाथपुर

  • 19 फरवरी: दांतरदा कलां

  • 20 फरवरी: आवदा

  • 21 फरवरी: वीरपुर

  • 23 फरवरी: अजापुरा

  • 24 फरवरी: कराहल

  • 25 फरवरी: अगरा

  • 26 फरवरी: पाण्डोला

  • 27 फरवरी: खिरखिरी

  • 28 फरवरी: खितरपाल

  • 02 मार्च: रतोदन

  • 05 मार्च: गसवानी

  • 06 मार्च: ललितपुरा

  • 07 मार्च: गोहटा

  • 09 मार्च: प्रेमसर

  • 10 मार्च: टर्राकलां

  • 11 मार्च: मानपुर

इन शिविरों के लिए संबंधित जनपदों के सीईओ नोडल अधिकारी रहेंगे।

विकासखंड स्तर पर भी शिविर त

अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर भी शिविर आयोजित होंगे—

  • 18 मार्च: जनपद पंचायत सभागार विजयपुर

  • 24 मार्च: जनपद पंचायत सभागार श्योपुर

  • 25 मार्च: जनपद पंचायत सभागार कराहल

शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे, जिनके लिए संबंधित एसडीएम नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

#SankalpSeSamadhan #SheopurNews #MPGovernment #DistrictAdministration #PublicWelfare #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here