श्योपुर, खंडार जिला सवाई मधोपुर 13 जनवरी 2026
रामेश्वर धाम में आयोजित 12वें जाट प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के बीच उपस्थित होकर गौरव और आत्मिक संतोष का वातावरण देखने को मिला। समारोह में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 218 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि जाट समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विडियो देखे
हमारे संवाददाता गिर्राज प्रसाद जाट ने बताया कि समारोह के दौरान नरेंद्र सिंह चौधरी प्रधान, पंचायत समिति खंडार ने जाट समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन का आदेश समाज को सौंपा गया। इसके साथ ही समाज की भावना और आग्रह को सम्मान देते हुए ₹51 लाख (इक्यावन लाख रुपये नगद) छात्रावास निर्माण के लिए समाज को समर्पित किए गए। यह घोषणा समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण रही।

नरेंद्र सिंह चौधरी प्रधान, पंचायत समिति खंडार द्वारा ₹51 लाख सप्रेम भेंट
कार्यक्रम में कहा गया कि समाज की सेवा सौभाग्य और कर्तव्य दोनों है और समाज यदि किसी भी प्रकार की सेवा का आदेश देगा, तो उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे। यह संकल्प समाज के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है।
इस गरिमामय अवसर पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का मार्गदर्शन, सहयोग और समाज के प्रति सकारात्मक सोच सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही। उनके विचारों ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
समारोह के समापन पर समाजजनों, आयोजकों, अतिथियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
