पंचायत उप निर्वाचन 29 दिसंबर को, 72 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

0
20
Spread the love

श्योपुर, 28 दिसंबर 2025
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिले में 29 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य के एक एवं सरपंच के दो पदों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशन में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर से मतदान दलों को ईवीएम व निर्वाचन सामग्री वितरित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। निर्वाचन प्रेक्षक श्री मदन सिंह ठाकुर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय जैन की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 18 पंचायतों में 39,717 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं नागदा पंचायत में 1,892 और विजयपुर विकासखंड की बैचाई पंचायत में 1,022 मतदाता सरपंच पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए 6 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
मतगणना 2 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here