श्योपुर, 23 दिसंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम गगन सिंह मीणा एवं तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा के नेतृत्व में दो अवैध कॉलोनियों में जेसीबी चलाकर बनाए गए रास्तों को नष्ट किया गया।
विडियो देखें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा श्योपुर के सर्वे क्रमांक 410, 411 एवं 412 में गिर्राज गुप्ता द्वारा लगभग 18 बीघा भूमि पर बिना अनुमति अवैध रूप से कॉलोनी काटकर रास्तों का निर्माण कराया गया था। इसी प्रकार सलापुरा हल्के में सर्वे क्रमांक 156 एवं 157 की लगभग 2 बीघा भूमि पर सत्यनारायण माली द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित कर रास्ते बनाए गए थे।
प्रशासन द्वारा दोनों ही अवैध कॉलोनियों के अंदर बनाए गए रास्तों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक दिव्यराज धाकड़, हल्का पटवारी पुरुषोत्तम राठौर एवं सियाराम जाटव सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।
उक्त दोनों अवैध कॉलोनियां चंबल नहर के समीप, रेलवे लाइन के किनारे स्थित हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
