श्योपुर, 19 नवंबर 2025
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्योपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बीएलओ (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाताओं को दो प्रति गणना पत्रक वितरण करेंगे।
मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाने के बाद एक प्रति बीएलओ द्वारा प्राप्त की जाएगी और दूसरी प्रति पर मतदाता को पावती दी जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जैन ने बताया कि भरे हुए गणना पत्रक की एक प्रति बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाईज की जाएगी।
सभी मतदाताओं से अपील है कि बीएलओ को गणना पत्रक लौटाते समय एक प्रति पर साइन करवाकर उसकी प्राप्ती लें और दूसरी प्रति वापस प्राप्त करें, ताकि प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो।
यह कदम मतदाता सूची की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
