भोपाल ग्रामीण में अवैध गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई — 8 गौवंश मुक्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

0
21
Spread the love

गौ रक्षा महासंघ व बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गौरक्षकों ने मांगी राजसाद

भोपाल (म.प्र.), 13 नवंबर 2025
भोपाल ग्रामीण पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 गौवंशों को मुक्त कराया और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना ईटखेड़ी पुलिस द्वारा गौ रक्षा महासंघ और बजरंग दल की सूचना पर की गई।

🐄 बोलेरो पिकअप से वध हेतु ले जाए जा रहे थे गौवंश

11 नवंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि तरावली–करदई मार्ग से एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (MP 40 GA 1327) में अवैध रूप से गौवंश वध हेतु ले जाए जा रहे हैं। बोलेरो के आगे एक महिंद्रा XUV-500 कार (MH 46 AL 8650) रास्ता दिखाते हुए चल रही थी।

थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम गठित कर ग्राम खेजड़ा देव के पास ग्रामीणों की मदद से रास्ता ब्लॉक कर घेराबंदी की। सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस टीम ने वाहनों को रोका। जांच में बोलेरो में 7 बछड़े और 1 बछिया क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांधे हुए मिले, जिन्हें वध हेतु ले जाया जा रहा था।

👮‍♂️ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त

मौके से भागने की कोशिश कर रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
1️⃣ आदिल खान पिता शफीक खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी राजीव कॉलोनी करोंद, थाना निशातपुरा।
2️⃣ शाहरुख पिता राजू खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बिशनपुर, थाना कुरवाई, जिला विदिशा (हाल निवासी ग्राम अरवलिया, थाना ईटखेड़ी)।
3️⃣ आदिल हुसैन पिता नाजिम हुसैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी अहाता मंकाशा पूल बोगदा, थाना ऐशबाग।

पुलिस ने 8 गौवंश, महिंद्रा XUV-500 कार, और महिंद्रा बोलेरो पिकअप को जप्त किया तथा गौवंशों को गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया।

⚖️ मामला दर्ज

थाना ईटखेड़ी में अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

🌟 सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष सप्रे, उप निरीक्षक रिंकू जाटव, सहायक उप निरीक्षक सीताराम डेहरिया, प्रधान आरक्षक सतीश जाट, आरक्षक बलराम मीणा, शैलेंद्र सिसौदिया, मधुर चतुर्वेदी, तथा साइबर क्राइम शाखा से प्रआर मुस्ताक अहमद की सराहनीय भूमिका रही।

🙏 गौ रक्षा महासंघ ने जताया आभार

गौ रक्षा महासंघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष नीरज जैन, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह पंवार एवं फैजान सहित अन्य पदाधिकारियों ने ईटखेड़ी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और ऐसे प्रकरणों में ठोस कार्रवाई व राजसाद की मांग की।
👉 मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह पंवार ने जानकारी देकर उक्त प्रकरण बताया, और कहा कि गौ रक्षा महासंघ व बजरंग दल की सतर्कता से यह अवैध गौ तस्करी रोकी जा सकी।



भोपाल समाचार, गौ तस्करी, भोपाल ग्रामीण पुलिस, ईटखेड़ी थाना, गौ रक्षा महासंघ, जितेंद्र सिंह पंवार, नीरज जैन, बजरंग दल, गौवंश वध प्रतिबंध, गौशाला, मध्यप्रदेश पुलिस, Crime National News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here