मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के खातों में भेजे 233 करोड़ रुपये

0
29
Spread the love

प्रदेश के 1 करोड़ 33 लाख किसानों को सोयाबीन भावांतर योजना का लाभ, श्योपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

श्योपुर 13 नवंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देवास में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के 1 करोड़ 33 लाख किसानों के बैंक खातों में 233 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। यह राशि सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर भुगतान योजना के तहत प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। भावांतर योजना से किसानों को मॉडल रेट और समर्थन मूल्य (₹5328 प्रति क्विंटल) के अंतर की राशि दी जा रही है। यह योजना 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।

 श्योपुर में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की उपस्थिति में कृषि उपज मंडी परिसर श्योपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां देवास से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, और अन्य जनप्रतिनिधि व किसानबंधु उपस्थित रहे।

नेताओं ने कही किसानों के हित की बातें

भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। भावांतर योजना से किसानों को फसल का पूरा भाव मिल सकेगा।

पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित कर रही है। वहीं भाजपा नेता महावीर सिंह सिसौदिया ने कहा कि फसल विविधिकरण से उत्पादकता बढ़ेगी।

भाजपा नेता सुरेंद्र जाट ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है, इसलिए भावांतर जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट ने कहा कि श्योपुर क्षेत्र कृषि प्रधान है, यहां पर्याप्त बिजली और पानी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे किसानों को फायदा मिल रहा है।

मंडी में होंगे 92 लाख से अधिक के विकास कार्य

मंडी सचिव आर.के. साकेत ने जानकारी दी कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में 92 लाख रुपये से कृषक विश्राम गृह, 8 करोड़ के हाईराइज शेड, 1.3 करोड़ की सीसी रोड, 50 लाख से मंडी गेट का आधुनिकीकरण, और 1.4 करोड़ रुपये की विद्युत व्यवस्था उन्नयन सहित कई विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

 किसानों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
इस दौरान भावांतर योजना के लाभार्थी किसान  रामचरण मीणा (दलारना) एवं  कपिल नागर (चन्द्रपुरा) को सम्मानित किया गया।

  • रामचरण मीणा को ₹22,940

  • कपिल नागर को ₹21,238
    की राशि का लाभ प्राप्त हुआ।



श्योपुर समाचार, सोयाबीन भावांतर योजना, मुख्यमंत्री मोहन यादव, किसान समाचार, मध्यप्रदेश सरकार, श्योपुर मंडी, भावांतर भुगतान, कृषि समाचार, Crime National News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here