श्योपुर, 03 नवंबर 2025
कलेक्ट्रेट परिसर श्योपुर में माह नवंबर के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागी बनकर देशभक्ति का संदेश दिया।
राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत माहौल में वंदे मातरम् के बाद सभी शासकीय कार्यालयों में नियमित कार्यों की शुरुआत की गई।
#श्योपुर #VandeMataram #CollectorOffice #DistrictAdministration #NationalSong #Deshbhakti #GovernmentOffice #MadhyaPradesh #India #ProudMoment
