श्योपुर, 13 सितंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज (ज्वार-बाजरा) की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य हेतु जिले में 8 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया है।
पंजीयन अवधि: 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2025 तक
निर्धारित पंजीयन केन्द्र:
-
वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था – श्योपुर, बड़ौदा, वीरपुर, ओछापुरा, रघुनाथपुर, विजयपुर एवं सहसराम
-
विपणन सेवा सहकारी संस्था – कराहल
कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर जाकर समय पर पंजीयन कराएं, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
