श्योपुर, 25 अगस्त 2025
श्योपुर जिले के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से मेडिकल कॉलेज शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कॉलेज का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को श्योपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीट का लेटर ऑफ परमिशन (एल.ओ.पी.) सौंपा।
इस मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से श्योपुर सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्राप्त होगी।
