सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का सकारात्मक निराकरण करें – अपर कलेक्टर

0
82
Spread the love


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित
श्योपुर, 23 अगस्त 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी ग्रेडिंग में ए-ग्रेड प्राप्त करने का लक्ष्य सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्योपुर जिले की रैंकिंग को टॉप-10 में लाने के लिए अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करना होगा। शिकायत दर्ज होते ही एल-1 स्तर पर तुरंत जवाब भरें और आगे की कार्यवाही समयसीमा में पूरी करें।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम गगन सिंह मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here