श्योपुर, 21 अगस्त 2025
श्योपुर जिले में 21 अगस्त को 19.52 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार इस दिन श्योपुर में 10.20 मिमी, बड़ौदा में 43 मिमी, कराहल में 12.40 मिमी, विजयपुर में 22 मिमी एवं वीरपुर में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
इस वर्ष 1 जून 2025 से अब तक जिले में कुल 1112.86 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 966.48 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 822 मिमी है, जिससे स्पष्ट है कि इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है।
