श्योपुर में बाइक रैली से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार

0
47
Spread the love

श्योपुर, 20 अगस्त
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीलाधर सोलंकी के मार्गदर्शन में 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया।

जिला न्यायालय परिसर से न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर वर्षा सूर्यवंशी मजूमदार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर गुलम्बर नगर पालिका से होते हुए यातायात पुलिस थाने पर समाप्त हुई।

बाइक रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर के कर्मचारी, पैरालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र), जनसाहस सेवा संस्था/ग्रामीण स्वालंबन समिति, पैनल अधिवक्ता (न्याय रक्षक) एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स के अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी योगेश बंसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक), पैरालीगल वालेंटियर्स (अधिकार मित्र), पैनल अधिवक्ता तथा जनसाहस सेवा संस्था/ग्रामीण स्वालंबन समिति श्योपुर के जिला समन्वयक और जनसाथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here