किसानों को 806 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण श्योपुर

0
120
Spread the love

श्योपुर, 19 अगस्त 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में यूरिया का वितरण किया गया है। जिला विपणन अधिकारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को शिवपुरी रैक प्वांइट से श्योपुर जिले को कुल 806.130 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ था, जिसे सोसायटियों एवं विपणन संघ के भण्डारण केन्द्रों से किसानों तक पहुंचा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इफको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए इस यूरिया में से सेवा सहकारी संस्था सोठवा के माध्यम से 94.950 मैट्रिक टन तथा कराहल विपणन सहकारी संस्था के माध्यम से 30.150 मैट्रिक टन खाद किसानों को वितरित किया गया।

इसी प्रकार विपणन संघ के भण्डारण केन्द्रों से भी किसानों को बड़ी मात्रा में यूरिया का प्रदाय किया गया। श्योपुर केन्द्र से 319.500 मैट्रिक टन, बड़ौदा से 181.530 मैट्रिक टन तथा विजयपुर केन्द्र से 180 मैट्रिक टन यूरिया किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

इस प्रकार जिले के विभिन्न अंचलों के किसानों को आवश्यकतानुसार समय पर यूरिया उपलब्ध कराते हुए उनकी खेती के लिए सहूलियत सुनिश्चित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here