छात्रावासीय बालिकाओं को मिला शैक्षणिक सामग्री का तोहफा कलेक्टर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
42
Spread the love

श्योपुर, 18 अगस्त 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावासीय बालिकाओं को पुस्तक, बैग सहित सहायक शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने शहर के बायपास रोड स्थित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका छात्रावास एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं से भोजन, आवासीय सुविधाओं और अध्ययन-अध्यापन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही छात्रावास भवनों की पुताई कराने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीपीसी डॉ. पी.एस. गोयल, सहायक संचालक शिक्षा श्री यश जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री अवंतिका श्रीवास्तव सहित छात्रावास वार्डन उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि श्योपुर जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 7 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें कुल 1,050 बालिकाओं को आवासीय सुविधा और शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here