श्योपुर, 04 -4- 2024
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित श्योपुर-ग्वालियर अमान परिवर्तन परियोजना के प्रगतिरत कार्य के संबंध में राजस्व एवं रेलवे विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि निजी भूमि के मुआवजा वितरण से शेष मामलो में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की जायें। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार ऐसे मामलो में जिनमें मुआवजा प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति अथवा उनके वैद्य वारिस उपलब्ध नही हो रहे है, उनमें सूचना, इश्तिहार जारी करते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर मनोंज गढवाल, कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार, विजयपुर बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल, सिद्धार्थ गौतम सहित रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके शाक्य, डीपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी, कंसलटेन्सी के प्रतिनिधि तथा निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने रेलवे लाइन कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि ग्राम छावर में रास्ते के लिए आवश्यकतानुसार रेलवे ओवर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज बनाये जाने के लिए प्रस्ताव भेजने से पूर्व एसडीएम विजयपुर श्री बीएस श्रीवास्तव द्वारा मौके का निरीक्षण किया जायें। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिये कि भू-अर्जन से जो परिसंपत्तियां छूटी हुई है, उनकी जांच एवं सत्यापन कर मुआवजा राशि प्रदान की जायें।
बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर से श्योपुर रेलवे लाइन में 95 प्रतिशत भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सबलगढ से वीरपुर तक लाइन बिछाने का कार्य 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ब्रिज के कार्य 95 प्रतिशत पूरे हो चुके है। उन्होने जानकारी दी कि पुरानी रेल लाइन पर जितने भी क्रासिंग थे, उन सभी स्थानो पर रेलवे ओवर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज बनाये जायेगे।
