माईनिंग विभाग ने की रिकार्ड राजस्व वसूली गत वित्तीय वर्ष में 9.37 करोड का राजस्व प्राप्त किया

0
131
Spread the love

श्योपुर, 03 -4- 2024
जिला प्रशासन के सहयोग से माइनिंग विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का रिकार्ड बनाते हुए 9.37 करोड रूपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो लक्ष्य का 137 प्रतिशत है।
माइनिंग अधिकारी  अभिषेक पटले ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग को 7 करोड रूपये की राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरूद्ध 9 करोड 37 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया है। यह उपलब्धि लक्ष्य से 137 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 64 प्रकरण बनाये गये थे, जिसमें कुल 22 लाख 12 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर जमा कराने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि समय सीमा में लीज खदानो का चिन्हांकन कर स्वीकृत कराया गया, जिससे अधिक से अधिक राजस्व की प्राप्ति माइनिंग विभाग को हुई है।
माइनिंग अधिकारी  अभिषेक पटले ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में माइनिंग विभाग द्वारा 5 करोड 17 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त किया था और वर्ष 2023-24 में 9 करोड 37 लाख रूपये का राजस्व शुल्क प्राप्त किया गया है, जो कि कम संसाधन होने के बावजूद एक बडी उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here