श्योपुर, 08 सितंबर CrimeNationalNews
बगवाज रोड स्थित जगन्नाथ धाम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के बैनर तले संभागीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया एक महत्वपूर्ण सेतु है। BreakingNews
उन्होंने पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जिले एवं प्रदेश के विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सैयद अख्तर अली, विष्णु चौरसिया, ओमप्रकाश भारद्वाज और गोपाल शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर शीला दाहिमा, एसपी मोती उर रहमान, विधायक मुकेश मल्होत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तरप्रदेश से आए पत्रकार मौजूद रहे। अंत में महासंघ की ओर से प्रभारी मंत्री सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। MadhyaPradesh
