निषादराज भवन में जिला स्तरीय लॉन्च कार्यक्रम, राष्ट्रीय समारोह का होगा लाइव प्रसारण; 313 प्रकार के विकास कार्यों से बदलेगी गांवों की तस्वीर
श्योपुर, 30 जून 26 CrimeNationalNews
ग्रामीण रोजगार और आजीविका को नई मजबूती देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम योजना का शुभारंभ 2 जुलाई को श्योपुर में किया जाएगा। जिला स्तरीय लॉन्च कार्यक्रम निषादराज भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जहां राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा जाएगा। SheopurNews
योजना के लागू होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आधारभूत विकास और आजीविका संवर्धन को नई गति मिलने की उम्मीद है। Panchaya
125 दिन रोजगार की गारंटी, पारदर्शी होगा भुगतान
सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील होने वाली इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिवस रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही मजदूरी भुगतान को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया है, ताकि हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। RozgarGuarantee
313 प्रकार के विकास कार्य होंगे शामिल
वीबी जी-राम मिशन के अंतर्गत कुल 313 प्रकार के कार्यों को शामिल किया गया है, जिन्हें चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है—
- 107 कार्य – जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा से जुड़े विकास कार्य।
- 90 कार्य – कोर ग्रामीण आधारभूत संरचना (रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास के लिए।
- 86 कार्य – ग्रामीण आजीविका और रोजगार बढ़ाने वाले कार्य।
- 35 कार्य – प्राकृतिक आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और पुनर्वास से जुड़े कार्य।
जिला स्तरीय जनसम्मेलन में मिलेगी योजना की पूरी जानकारी GraminVikas
निषादराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण हितग्राही और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार
प्रशासन का मानना है कि वीबी जी-राम मिशन के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जल संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं और आजीविका विकास को मजबूती मिलेगी। साथ ही पारदर्शी भुगतान व्यवस्था और योजनाबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। RuralEmployment
