जनसुनवाई में 366 आवेदनों पर सुनवाई, संबल से राहत, पीएम आवास को मिली रफ्तार; बीपीएल और फसल बीमा पर भी कार्रवाई

0
2
Spread the love

संबल योजना की अनुग्रह राशि स्वीकृत, पीएम आवास की दूसरी किस्त का एफटीओ जारी, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने और फसल बीमा क्लेम के निर्देश

श्योपुर, 30 जून  26 CrimeNationalNews

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद और अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने एक-एक आवेदन गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 366 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  CropInsurance

संबल योजना से भरोसी बाई को मिली बड़ी राहत

जनसुनवाई में कराहल निवासी भरोसी बाई के आवेदन पर प्रशासन ने मौके पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत हो चुकी है तथा ई-पीओ (EPO) भी जारी कर दिया गया है। अब यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राही के बैंक खाते में भेजी जाएगी।  PMAwasYojana 

इसी प्रकार इच्छापुरा निवासी सत्यनारायण बैरवा के आवेदन पर भी संबल योजना के तहत लाभ देने के निर्देश दिए गए। उनकी पत्नी की करंट लगने से मृत्यु होने के मामले में बिजली विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अनुग्रह सहायता स्वीकृत करने के लिए सीईओ जनपद पंचायत श्योपुर को निर्देशित किया गया।

पीएम आवास और पेंशन मामलों में भी मिली राहत

ग्राम महाराजपुरा निवासी मंगु आदिवासी तथा खिरखिरी निवासी घनश्याम सुमन को सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग को दिए गए।  BPL

वहीं सोईकलां निवासी माया मीणा और उदोतपुरा निवासी मूर्ति बाई को बताया गया कि उनका नाम पीएम आवास योजना सर्वे-2.0 में शामिल कर लिया गया है और आगामी चरण में उन्हें आवास योजना का लाभ मिलेगा।  SambalYojana

इसके अलावा पात्र हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के लिए एफटीओ (Fund Transfer Order) भी जारी किया गया।

उर्मिला आदिवासी का नाम बीपीएल सूची में जोड़ने के निर्देश  Jansunwai

जनसुनवाई के दौरान महाराजपुरा निवासी उर्मिला आदिवासी के आवेदन पर प्रशासन ने तहसीलदार बड़ौदा को पात्रता अनुसार बीपीएल सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार मूंझरी गांव की विमला आदिवासी को पोषण आहार योजना की राशि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

फसल बीमा क्लेम दिलाने के निर्देश

टर्राकलां निवासी मदनमोहन रावत ने खरीफ-2025 की धान फसल का बीमा क्लेम नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीमा प्रीमियम कटने के बावजूद नुकसान का बीमा भुगतान नहीं मिला।  SheopurNews

इस पर उप संचालक कृषि जीके पचौरिया को बीमा कंपनी से प्रतिवेदन प्राप्त कर पात्र किसान को फसल बीमा क्लेम दिलाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

त्वरित समाधान पर प्रशासन का जोर

जनसुनवाई के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम आवास, बीपीएल सूची और फसल बीमा जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here