पेयजल संकट पर प्रशासन अलर्ट, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई; कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय

0
22
Spread the love

श्योपुर में पानी की समस्या पर तुरंत करें शिकायत, जिला और तहसील स्तर पर जारी किए गए प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर

श्योपुर, 30 जून 26  #CrimeNationalNews

गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए श्योपुर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिक पानी की समस्या होने पर सीधे संबंधित प्रभारी अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल समाधान प्राप्त कर सकते हैं।  #SheopurNews

पीएचई विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेयजल आपूर्ति में बाधा, हैंडपंप खराब होने, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या अन्य किसी भी पेयजल समस्या की सूचना मिलते ही संबंधित अमला मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।  #SheopurAdministration

जिला और तहसील स्तर पर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

कार्यपालन यंत्री पीएचई अफजल अमनुल्ला ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी सहायक यंत्री ओपी नागर से 6265429914 पर संपर्क किया जा सकता है।  #ControlRoom

तहसीलवार प्रभारी इस प्रकार हैं— 

  • बड़ौदा एवं कराहल क्षेत्र – उपयंत्री विजय प्रजापति : 9410633887
  • विजयपुर-वीरपुर क्षेत्र – सहायक यंत्री आरपीएस सेंगर : 9977643280
  • वीरपुर तहसील – उपयंत्री बीएस राठौर : 7828066069
  • विजयपुर तहसील – उपयंत्री देवेन्द्र मित्तल : 8305940363
  • #WaterCrisis

कंट्रोल रूम कर्मचारियों से भी कर सकते हैं संपर्क

पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं—    #PHE

  • जिला कंट्रोल रूम – रामदयाल टैगोर : 9753287281
  • कराहल तहसील – अनिल बंसल : 9754541609
  • वीरपुर तहसील – कुलदीप बंसल : 9009961128
  • विजयपुर तहसील – बाइसराम धाकड़ : 9753675535

प्रशासन की अपील—समस्या छिपाएं नहीं, तुरंत दें सूचना

#DrinkingWater

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर बिना देर किए संबंधित कंट्रोल रूम प्रभारी को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में हर घर तक निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए विभागीय अमला लगातार सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here