अब कलेक्टर से सीधे करें शिकायत, डीएम हेल्पलाइन नंबर 6269916955 जारी

0
3
Spread the love

जनसुनवाई के बिना भी पहुंचेगी आपकी फरियाद, फोन और व्हाट्सएप पर दर्ज होगी शिकायत

राशन, बिजली, पानी, पटवारी, पंचायत, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर होगी त्वरित कार्रवाई

श्योपुर, 11 जून 2026

 जिले के आम नागरिकों को राहत देने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर शीला दाहिमा ने आमजन के लिए डीएम हेल्पलाइन नंबर 6269916955 जारी किया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग सीधे इस नंबर पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत और आवेदन भेज सकेंगे।  DMHelpline

प्रशासन का दावा है कि इस हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त शिकायतों पर भी उतनी ही गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी, जितनी जनसुनवाई में दिए गए आवेदनों पर की जाती है। इससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय तथा धन दोनों की बचत होगी।

इन समस्याओं की कर सकेंगे शिकायत  SheopurNews

डीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक राशन वितरण, आंगनबाड़ी सेवाएं, स्कूलों की समस्याएं, पटवारी और पंचायत सचिव से जुड़े मामलों, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं में आ रही दिक्कतों की जानकारी दे सकेंगे।

इसके अलावा कृषि, उद्यानिकी और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने या किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा होने पर भी सीधे शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। CollectorSheopur

व्हाट्सएप पर भेज सकेंगे आवेदन 

जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन को केवल सूचना तक सीमित नहीं रखा है। नागरिक अपने आवेदन और दस्तावेज भी सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकेंगे। इससे दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को जनसुनवाई में पहुंचने की परेशानी से राहत मिलेगी।  CrimeNationalNews

शिकायतों की होगी नियमित मॉनिटरिंग  BreakingNews

प्रशासन के अनुसार डीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का नियमित रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा उनके निराकरण की निगरानी भी की जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Crime National News
जनता की आवाज, प्रशासन तक सीधे पहुंचाने का माध्यम  

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here