# राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कूनो दौरे पर हाई अलर्ट, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर मुख्य सचिव की सख्त समीक्षा

0
2
Spread the love

## वीसी के जरिए तैयारियों की हुई हाई लेवल मॉनिटरिंग, 21 जून को कूनो पहुंचेंगी राष्ट्रपति ### कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को मिले स्पष्ट निर्देश

श्योपुर, 10 जून 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कूनो नेशनल पार्क दौरे को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। PresidentDroupadiMurmu

एनआईसी कक्ष श्योपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, डीएफओ कूनो आर. थिरूकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, एसडीएम कराहल बी.एस. श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन और विजय शाक्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैतूल, खंडवा, इंदौर और ग्वालियर के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

## 18 से 22 जून तक रहेगा राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश दौरा

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रपति के 18 से 22 जून तक प्रस्तावित मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात, संचार, आवास, चिकित्सा, प्रोटोकॉल और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

## कूनो में दो दिवसीय कार्यक्रम  KunoNationalPark

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को अपराह्न लगभग 3 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 22 जून को प्रातः 10 बजे कूनो से प्रस्थान करेंगी।

## मध्यप्रदेश के कई प्रमुख स्थलों का दौरा LatestNews 

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम में इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और कूनो नेशनल पार्क श्योपुर का भ्रमण शामिल है। इसको देखते हुए संबंधित जिलों में प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। BreakingNews 

## जिला प्रशासन अलर्ट मोड में  MadhyaPradesh 

कलेक्टर शीला दाहिमा ने बैठक के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के आगमन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की कमी न रहे। सुरक्षा एजेंसियों, वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक विभागों के बीच समन्वय बनाकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। SheopurUpdate

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here