जनसुनवाई में झूठी शिकायत पड़ी भारी, प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

0
19
Spread the love

नामांतरण नहीं होने का लगाया आरोप, जांच में निकले तथ्य उलट

आत्महत्या की धमकी और सोशल मीडिया पर भ्रामक बयानबाजी के मामले में प्रशासन सख्त

श्योपुर, 02 जून 2026

CrimeNationalNews जनसुनवाई में प्रस्तुत की गई एक शिकायत अब शिकायतकर्ता के लिए ही मुश्किल बनती नजर आ रही है। जिला प्रशासन ने भ्रामक तथ्यों के आधार पर शिकायत दर्ज कराने, आत्महत्या की चेतावनी देने और सोशल मीडिया पर कथित रूप से गलत जानकारी प्रसारित कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डिप्टी कलेक्टर संजय जैन ने बताया कि 02 जून को आयोजित जनसुनवाई में आरटीओ कार्यालय के समीप निवासी जगदीश पुत्र सुरजनमल अग्रवाल ने तहसीलदार और पटवारी पर नामांतरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी गई थी, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। http://AdministrativeActionAdministrativeAction

जांच में खुली शिकायत की परतें  Jansunwai

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आवेदक वर्ष 2009 के पंजीकृत विक्रय पत्र के आधार पर नामांतरण नहीं किए जाने की शिकायत कर रहा था, जबकि नामांतरण के लिए न्यायालय तहसीलदार श्योपुर के समक्ष कोई आवेदन प्रस्तुत ही नहीं किया गया था। SheopurNews

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित प्रकरण न तो लंबित था और न ही किसी स्तर पर विचाराधीन था।  BreakingNews

बयान में खुद किया स्वीकार MadhyaPradeshNews 

तहसीलदार श्योपुर के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में जगदीश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि नामांतरण के लिए कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था।

उन्होंने यह भी माना कि आवेदन में एक लाख रुपये लेकर नामांतरण किए जाने संबंधी आरोप जल्दबाजी में लिख दिए गए थे, जबकि किसी अधिकारी या पटवारी द्वारा उनसे किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की गई थी।

सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने का आरोप  MPNews

जांच के दौरान प्रशासन के संज्ञान में यह भी आया कि शिकायतकर्ता द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से भ्रामक बयान दिए गए, जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और प्रशासन के प्रति आक्रोश पैदा करने का प्रयास किया गया।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां जनसुनवाई जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं और आम जनता के बीच गलत संदेश पहुंचाती हैं।

कोतवाली और एसपी को भेजा गया पत्र KotwaliSheopur

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने के लिए थाना कोतवाली श्योपुर तथा पुलिस अधीक्षक श्योपुर को पत्र प्रेषित कर दिया है।

अब इस मामले में पुलिस स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  LawAndOrder

प्रशासन का संदेश: तथ्यहीन शिकायतों पर होगी सख्ती

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जनसुनवाई जैसे मंचों का दुरुपयोग, गलत तथ्यों के आधार पर शिकायत और सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here