श्योपुर, 26 अप्रैल 2026
जनगणना 2027 को लेकर श्योपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 1 मई से शुरू होने वाले पहले चरण—मकान सूचीकरण और मकानों की गणना—को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। Sheopur
जिला जनगणना अधिकारी सौम्या आनंद के निर्देशन में संचालित यह कंट्रोल रूम फील्ड में आने वाली तकनीकी और अन्य समस्याओं का तुरंत समाधान करेगा। प्रशासन का फोकस साफ है—जनगणना का काम बिना रुकावट, समय पर और सटीक तरीके से पूरा हो। Census2027
Sheopur किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर नोडल अधिकारी सुनील कुमार शिवहरे (मो. 6268218589) और सहायक मुकेश माहौर (मो. 6264580689) से सीधे संपर्क किया जा सकता है। Administration
प्रशासन का दावा है कि कंट्रोल रूम के जरिए मॉनिटरिंग मजबूत होगी और जनगणना कार्य में पारदर्शिता व गति दोनों आएंगी।
